कुनकुरी: केरसई अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
जिले के केरसई से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और करीब एक महीने तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने केरसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को शव अस्पताल परिसर में रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका प्रफुल्ला