SATI कॉलेज में वेतन संकट को लेकर पूर्व सांसद प्रताप सिंह शर्मा ने बुधवार दोपहर 3बजे सरकार और प्रबंधन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 6–7 महीनों से वेतन नहीं मिला है और ग्रांट में भारी कमी आई है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए जल्द वेतन भुगतान की मांग की।