आरोन: माता मुंडरा गांव के माता मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज
Aron, Guna | Apr 28, 2026 आरोन थाना क्षेत्र माता मुंडरा गांव में माता मंदिर से मुकुट चोरी हो गया। 28 अप्रैल को दर्ज मामले में मंदिर के पुजारी चंद्र मोहन शर्मा ने कहा, बीते रोज शाम करीबन 4:00 बजे थोड़ी दूर पानी भरने गया, घात लगाकर बैठे चोरों ने दिनदहाड़े मंदिर से 600 ग्राम बजनी चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। मंदिर गांव से आधा किलोमीटर दूर है। केस दर्ज कर आरोन पुलिस की जांच जारी है।