सरदारशहर: सरदारशहर के बस स्टैंड पर बुजुर्ग से ₹1 लाख की जेबतराशी, आरोपी किया गया गिरफ्तार
सरदारशहर। कच्चा बस स्टैंड पर बस से उतरते समय 72 वर्षीय करणी सिंह की जेब से 1 लाख रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बजरंगलाल सोनी, 55, निवासी छापर, चूरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।