डिंडौरी: कबीर साहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए कबीरपंथी सदस्यों ने कोतवाली में सौंपा ज्ञापन
डिंडौरी कबीरपंथी एवं एसकेडीव्ही मिशन के सदस्यों ने महान संत सदगुरू कबीर साहब पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मंगलवार शाम 5:30 थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत करते हुए तत्काल गिरफ्तारी, कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा। सद्गुरु कबीर साहब पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कबीरपंथी समाज आक्रोशित हो गया है और कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा ।