मंडला: अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Mandla, Mandla | Jun 18, 2026 पुलिस विभाग से गुरुवार 10 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 27 हजार रुपए बताई गई है। कोतवाली पुलिस को शराब बेंचने की मुखबिर से सूचना मिली थी।