सदर: लॉज संचालक ने एमआर और उनकी मां पर ड्रिल मशीन से किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
Sadar, Allahabad | Apr 5, 2026
प्रयागराज के धूमनगंज में लॉज संचालक ने एमआर और उनकी मां पर ड्रिल मशीन से हमला किया। उनका सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। बीचबचाव को आए पड़ोसी को भी पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोप है कि अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना दो दिन पहले की है।