ग्यारसपुर: हाईली स्किल्ड का दर्जा मिलने के बाद भी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रशिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
नवीन व्यावसायिक शिक्षा-प्रशिक्षक महासंघ के नेतृत्व में विदिशा और ग्यारसपुर के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षकों का कहना है कि राज्य शासन ने उन्हें "हाईली स्किल्ड" श्रेणी में शामिल किया है,लेकिन अब तक उन्हें उसके अनुरूप वेतनमान और सुविधाएं नहीं मिल रहा