कैराना: नगर निवासी महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप, कोतवाली में दी तहरीर
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने तीन लोगों से ब्याज पर रुपये लिए थे, जिन्हें लौटा दिया गया था। गुरुवार को उपरोक्त तीनों लोग दो अज्ञात के साथ मिलकर घर पर आए, जिन्होंने उसके पति को पूछा। आरोप है कि पति के बाहर गए होने की बात कहने पर आरोपी घर के अंदर घुस गए। इस दौरान छेड़छाड़ की गई।