कैराना: नगर के बेगमपुरा बाजार में ई-रिक्शा दूसरी ई-रिक्शा से भिड़ी, एक चालक घायल; छात्र बाल-बाल बचे
गांव मलकपुर निवासी मोहम्मद अली ई-रिक्शा में छात्रों को लेकर गांव से नगर के कॉलेज में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान बेगमपुरा बाजार में खड़ी सुहैब निवासी आलखुर्द की ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके बाद ई-रिक्शा एक दुकान के काउंटर में जा घुसी। हादसे में सुहैब घायल हो गया। घायल को पास में ही निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया।