कांके: कांके-नगड़ी में रिम्स 2 निर्माण के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा लोक भवन के समीप धरना प्रदर्शन किया गया।
Kanke, Ranchi | Jul 18, 2026 कांके-नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 के निर्माण के खिलाफ स्थानीय रैयतों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में रैयत पारंपरिक हथियारों के साथ शनिवार को 12 बजे से लोकभवन के समीप पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।