लातेहार: “जमीन रैयत की, फायदा कंपनी का?” सांसग गांव में भूमि बचाने के लिए ग्रामीणों की दांडी यात्रा
लातेहार: जिले में जमीन, खनन और विस्थापन का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में सांसग गांव के ग्रामीणों ने अपनी जमीन की रक्षा और अधिकारों की मांग को लेकर दांडी यात्रा निकाली। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन परियोजनाओं के विस्तार से उनकी जमीन, पर्यावरण और आजीविका पर खतरा बढ़ रहा है।