मनेर: बांक गांव स्थित खलिहान में आग लगने के कारण 50 हजार रुपए के मसूर का फसल जलकर हुआ राख
Maner, Patna | Apr 5, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक गांव स्थित खलिहान में अचानक आग लग जाने के कारण मसूर का फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। लोगों ने बताया कि बांक गांव के ही मो.रिजवान का मसूर का फसल खलिहान में रखा हुआ था। इस बीच अचानक आग लग गई। जिसमें करीब 50 हजार रुपए के फसल के जलने का नुकसान हुआ है।