बरियारपुर: पंचायत सचिव की हड़ताल से पंचायत के सभी कार्य पूरी तरह प्रभावित
बता दे कि विगत एक महीने से अधिक दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पंचायत सचिव के हड़ताल के कारण पूरी तरह से पंचायत के सभी कार्य जो पंचायत सचिव के द्वारा की जाती है वह प्रभावित है। वही लोग जन्म मृत्यु से लेकर वृद्धा पेंशन इत्यादि कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन पंचायत सचिव के हड़ताल के कारण घर वापस आ रहे हैं।