Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

*ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध हिसार पुलिस का विशेष अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई : एसपी हिसार* हिसार, 19 जुलाई।पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसआई विजेंद्र सिंह द्वारा एनएच-52 स्थित बाड़ों पट्टी टोल प्लाजा पर विशेष नाका लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की गई तथा शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डालता है। ऐसे वाहन चालकों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए हिसार पुलिस ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई नहीं बरतेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि यदि उन्होंने शराब का सेवन किया है तो किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं। आवश्यकता होने पर परिवार के सदस्य, मित्र या वैकल्पिक परिवहन का उपयोग करें। आपकी एक छोटी-सी सावधानी कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकती है। एसपी श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिले में ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hisar, Hissar | Jul 19, 2026

MORE NEWS