Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image
image
image
image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच पंचकूला/ 16 जुलाई:- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

MORE NEWS

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामलों के बीच पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक जिम्बाब्वे का नागरिक, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था, तथा दूसरा नाइजीरिया का नागरिक, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था, शामिल है। दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। 

थाना साइबर क्राइम पंचकूला में 20 फरवरी 2026 को दर्ज हुए इस मामले के अनुसार पंचकूला निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी  राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक पर संपर्क करने वाली एक महिला ने स्वयं को यूके की निवासी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया। बाद में उसे अपनी रिश्तेदार से जोड़कर फार्मा उत्पादों के कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने दावा किया कि कंपनी स्वयं उत्पाद खरीदकर आगे बेच देगी और निवेशक को भारी लाभ मिलेगा।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई उत्पाद मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह की अगुवाई में टीम बहादुरगढ़ पहुंची, जहां से जिम्बाब्वे निवासी तापिवा और नाइजीरिया निवासी केनेथ को दबोच लिया गया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार जिम्बाब्वे निवासी आरोपी भारत में स्टूडेंट वीजा पर आया हुआ था, जबकि नाइजीरिया निवासी आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। मामलें में अन्य आरोपियों की भूमिका जांची जा रही है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। 

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, व्यापार या अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिए जाने पर बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामलों के बीच पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक जिम्बाब्वे का नागरिक, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था, तथा दूसरा नाइजीरिया का नागरिक, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था, शामिल है। दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। थाना साइबर क्राइम पंचकूला में 20 फरवरी 2026 को दर्ज हुए इस मामले के अनुसार पंचकूला निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक पर संपर्क करने वाली एक महिला ने स्वयं को यूके की निवासी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया। बाद में उसे अपनी रिश्तेदार से जोड़कर फार्मा उत्पादों के कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने दावा किया कि कंपनी स्वयं उत्पाद खरीदकर आगे बेच देगी और निवेशक को भारी लाभ मिलेगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई उत्पाद मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह की अगुवाई में टीम बहादुरगढ़ पहुंची, जहां से जिम्बाब्वे निवासी तापिवा और नाइजीरिया निवासी केनेथ को दबोच लिया गया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार जिम्बाब्वे निवासी आरोपी भारत में स्टूडेंट वीजा पर आया हुआ था, जबकि नाइजीरिया निवासी आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। मामलें में अन्य आरोपियों की भूमिका जांची जा रही है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, व्यापार या अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिए जाने पर बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 17, 2026

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई

डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच

पंचकूला/ 16 जुलाई:-  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच पंचकूला/ 16 जुलाई:- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026