पखांजूर: पखांजूर में पुलिस ने लगाई जनसंवाद चौपाल, साइबर अपराध और आत्महत्या रोकथाम पर चर्चा
पखांजूर में पुलिस ने जनसंवाद चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर अपराध और आत्महत्या रोकथाम की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे ने लोगों से संवाद किया और अपराध की सूचना पुलिस को देने की अपील की।