पूरनपुर: शेरपुर कला में बारिश का पानी भरने से सब्जी की फसलें हो रही खराब, ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी ग्रामीणों ने किसानों के खेत ठेके पर ले रखे हैं। उन खेतों में ग्रामीण सब्जी की फसल करते है। आरोप है कि शेरपुर कला ईदगाह के पास में स्थित पुलिया और बिजली घर के पास में बने नाले की साफ सफाई नहीं हुई है। जिसकी वजह से लगातार हो रही बारिश के पानी का निकास नहीं हो रहा है। जिससे खेत में लगी सब्जी बर्बाद हो रही है।