हमीरपुर: अभिषेक गोयल होंगे हमीरपुर के नए जिलाधिकारी, अरविंद कुमार को बनाया गया नया एएसपी
गत दिनों पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण के बाद अब हमीरपुर के जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक को बदल दिया गया। अब नए जिलाधिकारी अभिषेक गोयल होंगे, जबकि यहां के जिलाधिकारी रहे घनश्याम मीना को जिलाधिकारी उन्नाव बनाया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव रहे अभिषेक गोयल को हमीरपुर जनपद की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर हुए तबादले में पिछले दिनों जनपद क