हरनौत: बसनियावां और चौरिया पंचायत सरकार भवन में लगा सहयोग शिविर, डीडीसी व डीएसपी सहित कई कर्मी मौजूद रहे
विकसित भारत समृद्ध बिहार के तहत स्थानीय प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बसनियावां में मंगलवार की सुबह 10 बजे से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह प्रखंड क्षेत्र के चौरिया पंचायत सरकार भवन में भी शिविर का आयोजन किया गया। वहां शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव कुमार रवि ने निरीक्षण किया।शिविर में डीसीसी शुभम कुमार,मुख्यालय के डीएसपी तारकेश्वर सिंह,