इटावा: अग्निशमन विभाग 14 से 20 अप्रैल तक मनाएगा अग्निशमन सेवा सप्ताह, जिले भर में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम: CFO
Etawah, Etawah | Apr 3, 2026 गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय ने यह जानकारी 2 बजे देते हुए बताया कि डीजी फायर के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को अग्निशमन कार्य के दौरान शहीद हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।