नवगछिया: कस्तूरबा गांधी जयंती पर उनके आदर्शों को किया गया याद, बालिकाओं को किया सम्मानित
कस्तूरबा गांधी की जयंती के अवसर पर शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (टाइप-1) के प्रांगण में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके आदर्शों, त्याग और महिला सशक्तिकरण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।