अटेर: गौरी सरोवर के सौंदर्यीकरण ने पकड़ी रफ्तार,जलकुंभी हटाने और सफाई अभियान में जुटा नगर पालिका अमला
Ater, Bhind | Jun 30, 2026 भिण्ड। शहर के प्रमुख पर्यटन एवं आस्था स्थल गौरी सरोवर के सौंदर्यीकरण का कार्य नगर पालिका प्रशासन द्वारा तेज गति से कराया जा रहा है। विधायक के निर्देशों के बाद सरोवर के पुल की दूसरी ओर सफाई और सौंदर्यीकरण का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर नगर पालिका के कर्मचारियों ने सरोवर में फैली जलकुंभी तथा आसपास जमा कचरे को हटाने का कार्य किया।