सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान ₹30 हजार के इनामी 3 स्थाई वारंट किए तामील, देसी शराब के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में स्थाई फरारी , गिरफतारी हेतु चलाए जा रहे कॉम्बिंग गस्त के दौरान मोरवा पुलिस ने 30 हजार के इनामी 03 स्थाई वारण्ट तामील किए हैं। साथ ही कुल 10 गिरफ्तार वारेंट भी तामील किए। इसके अतिरिक्त मोरवा पुलिस ने कौशल कोल निवासी अजगुड को 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।