सिंगरौली: वार्ड 31 ढोटी में निगम का चला बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाया गया, कीमती जमीन मुक्त
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्र 31 ढोती में खसरा क्रमांक 38/1, वॉल्वो एजेंसी के सामने अवैध अतिक्रमण कर कर टीन शेड का निर्माण किया गया था। उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा को अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया था। निगम द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई।