दमोह: कोतवाली पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाशों को थाने बुलाकर कराई परेड, अपराध किया तो होगी सख्त कार्रवाई: चेतावनी
Damoh, Damoh | Jun 1, 2026 दमोह में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 43 निगरानी बदमाशों और 7 हिस्ट्रीशीटरों को थाना बुलाकर सख्त चेतावनी दी। एसपी आनंद कलादगि के निर्देशन में आयोजित बैठक में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी हरिराम पांडे और टीआई मनीष कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। दोबारा अपराध करने पर सख्त कार्रवाई होगी।