बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम ने लगाया जनता दरबार, दर्जनों फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि आमलोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो.