बांका: व्यवहार न्यायालय बांका में पारा विधिक स्वयंसेवकों का दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
Banka, Banka | Jul 1, 2026 बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर 12 बजे पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सत्यभूषण आर्य एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सपना रानी ने स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।