जेठड़ा मार्ग स्थित एक दूध डेयरी में चोरों ने गेट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश डेयरी से करीब 40 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप, पर्स, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार खलीलपुर निवासी ओमप्रकाश मालवीय जेठड़ा जोड़ से जेठड़ा गांव मार्ग पर पार्थ दूध डेयरी का संचालन करते हैं। वह डेयरी बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह लौटने पर