मंझनपुर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यमंत्री कौशाम्बी पहुंची, कई कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल
कौशांबी में शुक्रवार को केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खेत बचाओ एवं समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान" के तहत मंझनपुर सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री तथा कौशांबी की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।