मेरठ: मेरठ में पति की हत्या करने वाली ब्यूटीशियन पत्नी को अरेस्ट, प्रेमी ने चुन्नी से गला दबाकर मारा
Meerut, Meerut | Oct 9, 2026 मेरठ में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी इल्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पति की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का शक जताया था, जिसके बाद कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति तालिब का गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पत्नी को अरेस्ट किया गया, जबकि उसके प्रेमी अमन की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।