ब्रह्मपुर: सीट के लालच में रघुनाथपुर स्टेशन पर जानलेवा लापरवाही, पटरी पार कर ट्रेन पकड़ रहे यात्री, RPF-GRP बोली : करेंगे कारवाई
रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही लगातार खतरनाक रूप लेती जा रही है। ट्रेनों के आगमन के समय बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म से चढ़ने के बजाय सीधे रेलवे पटरी पार कर दोनों प्लेटफॉर्म के बीच से ट्रेन में सवार हो रहे हैं। यह जोखिम भरा तरीका किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।