कानपुर: जाजमऊ में सपा नेता की पत्नी के साथ पर्स लूट, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की कर रही है तलाश
जाजमऊ में सपा नेता की पत्नी के साथ बाइक सवार लुटेरों ने पर्स लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बाइक से गिरकर सपा नेता की पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने जांच की लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा ।ए सीपी भी मौके पर जांच करने पहुंचे मामले में शुक्रवार 4:00 बजे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार परलुटेरों की तलाश कर रही है।