कानपुर: कानपुर जिला कारागार में बंदियों ने संगम के जल से किया स्नान
कानपुर जिला कारागार के बंदियो को भी संगम के पावन जल से स्नान का अवसर प्राप्त हुआ है। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे जेल अधीक्षक बीडी पांडे की अगुवाई में संगम के जल को कानपुर जिला कारागार लाया गया और एक बड़ी हौंद तैयार करके उसमें जल भरने के बाद विधि विधान से सभी बंधिया को स्नान कराया गया। सभी बंदियो ने संगम स्नान का पुष्य प्राप्त किया।