कानपुर: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को लेकर एडीजी रेलवे ने सभी प्लेटफार्म का किया निरीक्षण
प्रयागराज में चल रहे महा कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिसमें कानपुर सेंट्रल में भी भीड़ काफी बढ़ गई है। जिसको लेकर एडीजी रेलवे ने जिले की पुलिस के साथ शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण किया वह अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।