भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदौर गांव स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्दौर व कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज के परिसर में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे विद्यालय के संस्थापक सह भूमि दाता स्व0 भूवनेश्वर प्रसाद सिंह का 56वीं पुण्यतिथि समाजसेवी सह भूमि दाता के सुपुत्र विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।