देवबंद: बड़गांव थाना पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठी पर छापा, 220 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर किए गिरफ्तार
बड़गांव थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 220 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 390 लीटर लहन, 2 किलो यूरिया और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।