बिछिया: अंजनिया चौकी के NH-30 पर अनियंत्रित ट्राला पलटा, यातायात बाधित
अंजनिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एनएच तीस पर 8 अप्रैल दिन बुधवार की शाम 5:00 बजे करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया l मिट्टी से भरा 18 चक्का ट्राला पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया l बताया जा रहा है कि ट्राला रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा था l तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ l सूचना के बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है l