सवाई माधोपुर: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर-टोंक जिले की लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 2024 निर्वाचन व्यय की जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक जिला अग्रणी प्रबन्धक परेश नाथ बनर्जी की अध्यक्षता में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान सवाई माधोपुर में आयोजित हुई।बैठक में जिला अग्रणी प्रबन्धक ने सभी जिला समन्वयकों कोसंदेहास्पद लेन-देन की साप्ताहिक रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।