कटनी नगर: नल जल योजना के वाल्व ऑपरेटर वेतन विसंगति लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
नल जल योजना के तहत बड़वारा क्षेत्र में कार्यरत वाल्ब ऑपरेटर जो कि वेतन विसंगति के कारण आज शुक्रवार दोपहर 1:30मिनट बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2021से कार्यरत है। उन्हें ठेका कंपनी ने आश्वासन दिया गया था कि कंपनी हर वर्ष ₹500 वेतन में वृद्धि करेगी लेकिन यह सिर्फ आश्वासन निकला। उन्होंने शिकायत कर वेतन बढ़ाने की मांग की है।