पुनपुन: पुनपुन अंतरराष्ट्रीय पौष खरमास मेला का समापन हुआ
Punpun, Patna | Jan 14, 2025 पुनपुन नगर मुख्यालय स्थित नदी पुनपुन घाट पर अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष पौष खरमास मेला का आज मंगलवार की शाम 5:00 समापन हो गया। इस समापन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री श्याम रजक , एसडीओ अमित कुमार पटेल एवं बीडीओ सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा की धार्मिक मान्यता के अनुसार खरमास मेला में पुनपुन का विशेष महत्व है।