अकलतरा: महिला स्पोर्ट्स कोच और उसकी बेटी के साथ हुई मारपीट, अकलतरा थाना में एक नामजद सहित 3 के खिलाफ दर्ज हुआ जुर्म
मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर की सविता कश्यप ने बताया कि वह स्पोर्ट्स कोच है और उत्तराखंड टारगेट बाल खेलाने खिलाड़ियों को लेकर गई थी। वहां से वापस आते समय बिलासपुर में उसकी बेटी के साथ वह ट्रेन में बैठी थी। यहां उसके साथ अकलतरा से खेलने गई तमन्ना सिंह मरावी ने आकर पुरानी बात को लेकर उसकी बेटी को गाली-गलौज की।