रूड़की: रुड़की तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रों में की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली की गई ज़ब्त
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बुक्कनपुर के पास तहसील प्रशासन ने अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। साथ ही प्रशासन की टीम ने नगला इमरती के पास भी एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। साथ ही गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर के पास भी प्रशासन ने अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। जिसको कोतवाली में सीज कर दिया गया है।