कुरसाकांटा: कुआड़ी शिव मंदिर से निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा, 25 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रविवार को कुआड़ी शिव मंदिर से एक भव्य श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग पच्चीस हजार श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शोभायात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। अघोरी नृत्य और महाकाल की जीव