कुरसाकांटा: चैती छठ पर्व में कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ पर्व की श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। छठव्रतियों ने गुरुवार को संध्या पांच बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व की विधि संपन्न की। छठ घाटों पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन गाते हुए छठ मइया की आराधना करते नजर आए। प्रखंड के विभिन्न बकड़ा नदी छठ घाट,तालाबों, नदियों और जलाशयों तो किसी ने छत