शाहजहांपुर में भाई-बहन की नदी में डूबकर मौत, मौसा के घर जन्मदिन पर आए थे, नहाते समय हुआ हादसा
शाहजहांपुर -मृतक की पहचान 14 साल के विजय और 9 साल की किंजल के रूप हुई है, जो थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के डभौरा गांव के रहने वाले थे, दोनों परिवार के साथ शनिवार को थाना जैतीपुर क्षेत्र के कुलुआ बोझ गांव में रहने वाले मौसा की बेटी के जन्मदिन पर आए थे। रविवार को दोनों नदी में नहाने गये और गहरे पानी में जाने से डूब गये। ग्रामीणों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।