*शाहजहांपुर में अनियंत्रित कार डीसीएम में घुसी, ड्राइवर की मौत:* जलालाबाद हाईवे पर हादसे में 4 घायल
शाहजहांपुर - कार सवार सभी दोस्त बताए जा रहे, मृतक की पहचान 22 साल के अशोक के रूप में हुई है जो जलालाबाद के गुनारा के रहने वाले थे। कार घायल आकाश के रिश्तेदार की है। सभी जलालाबाद में ही घूमने के लिए निकले थे। मृतक की पत्नी ने कहा कि पति नहाने जा रहे थे, उनको जबरदस्ती घूमने के लिए ले गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।