आबापुरा: भीषण हादसा टला: नींद की झपकी आने से माही नदी के गेमन पुल पर हवा में लटका ट्रक, चालक और परिचालक सुरक्षित
माही नदी पर बने प्रसिद्ध गेमन पुल पर सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रतलाम से बांसवाड़ा की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए नदी की तरफ हवा में लटक गया।पाड़ला चौकी प्रभारी एएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण चालक को अचानक नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।