बहेड़ी: जौहर यूनिवर्सिटी जाने की तैयारी में लगे नसीम अहमद को पुलिस ने मोहल्ला टांडा स्थित उनके आवास पर किया नजरबंद
जौहर यूनिवर्सिटी जाने की सूचना मिलने पर बहेड़ी पुलिस ने पूर्व विधान सभा प्रत्याशी एवं पूर्व चेयरमैन पति नसीम अहमद को रविवार को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। शाम होते ही पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर तैनात रहे और उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी बताया जा रहा है कि नसीम अहमद जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामपुर जाने की तैयारी में थे।