बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने मंदिर से घंटे चोरी करने वाले आरोपी को 8 घंटे बाद नगदी के साथ किया गिरफ्तार
बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मंदिर से घंटे चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 8 घंटे और 780 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा में दर्ज मुकदमा में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार किया है।